....

gaya road rage : रॉकी ने माना, उसने ही मारी थी आदित्य को गोली

बिहार में गया के आदित्य सचदेव हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपित रॉकी यादव ने स्वीकार किया है कि उसने ही आदित्य को गोली मारी थी। पुलिस सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। इससे पहले शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी रॉकी को 48 घंटे की रिमांड पर लिया है। 

गुप्त स्थान पर रखकर उससे पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे पुलिस की टीम गया सेंट्रल जेल पहुंची और रॉकी को अपने साथ ले गई। 

रॉकी को पुलिस के हवाले करने से पहले उसकी मेडिकल जांच करायी गई। सबकुछ सामान्य पाए जाने के बाद जेल सुपरिटेडेंट ने रॉकी को पुलिस के हवाले किया। 

मालूम हो कि गया पुलिस ने रॉकी से पूछताछ के लिए पांच दिन की रिमांड मांगी थी। लेकिन, गया कोर्ट से 48 घंटे रिमांड की अनुमति मिली। रिमांड की इजाजत बुधवार शाम ही मिल गई थी। 

लेकिन, पुलिस ने गुरुवार तक रॉकी को रिमांड पर नहीं लिया। पूछताछ के बाद पुलिस को रविवार की सुबह तक रॉकी को जेल पहुंचाना होगा। 
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment