....

कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद दिग्विजय बोले- पार्टी को बड़ी सर्जरी की जरूरत

नई दिल्ली.  5 राज्यों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस की लीडरशिप पर सवाल उठने लगे हैं। शशि थरूर और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद शुक्रवार को दिग्विजय सिंह ने कहा है कि पार्टी को बड़ी सर्जरी की जरूरत है.

बिहार में बीजेपी की हार के बाद नरेंद्र मोदी को देश की आवाज सुनने की सलाह देने वाले कांग्रेस वाइस प्रेसिडेंट मीडिया से नहीं मिले। बताया जा रहा है कि उन्हें चिकनगुनिया है। बता दें कि 2014 से अब तक कांग्रेस 6 राज्योंं में सत्ता गंवा चुकी है। 
 दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा-परिणाम निराशाजनक हैं, लेकिन चौंकाने वाले नहीं हैं। हमने काफी आत्ममंथन किया है। लेकिन हमें अब बड़ी सर्जरी की जरूरत है। बता दें कि ये ट्वीट उस समय आए जब सोनिया गांधी ने हार के बाद एक स्टेटमेंट जारी कर पार्टी में आत्ममंथन की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि हाल के चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद हम पार्टी में हार के कारणों पर विचार करेंगे।

ज्योतिरादित्य सिंधि‍या ने कहा -कांग्रेस को खुद के बारे में सोचने की जरूरत है। शशि थरूर के मुताबिक- आत्ममंथन को भूल जाएं, सीरियस एक्शन की जरूरत है। थरूर ने कहा कि पार्टी को युवा चेहरे की जरूरत है। किस किस्म का एक्शन होगा।

 इसका फैसला आलाकमान करें। हालांकि, वो राहुल गांधी का नाम लेने से बचते नजर आए और कहा कि स्टेट इलेक्शन में लोकल इश्यू पर होते हैं। इसमें नेशनल लीडरशिप का रोल नहीं है।

कांग्रेस 6 राज्यों असम, केरल, जम्मू एंड कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश से सत्ता गंवा चुकी है। जिन पांच राज्यों के चुनाव नतीजे आए वहां कांग्रेस विधायकों की संख्या 163 से घटकर 115 हो गई।लोकसभा में कांग्रेस सांसदों की संख्या 44 तक सिमट गई है।

2017 में देश के सात राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, गोवा और गुजरात में विधानसभा चुनाव होंगे। अभी कांग्रेस की इनमें से तीन राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल और मणिपुर में सरकार। उसके सामने यहां भी सत्ता बचाने की मुश्किल चुनौती होगी। इसके साथ पंजाब को छोड़कर बाकी चुनावी राज्यों में उसकी स्थिति बहुत अच्छी नहीं है।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment