....

दुनिया का सबसे बड़ा कार्गो प्लेन हैदराबाद में लैंड हुआ

नई दिल्ली.   यूक्रेन में बना दुनिया का सबसे बड़ा कार्गो प्लेन 'एंटोनोवएन-225 मिरिया' शुक्रवार रात हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट में लैंड हुआ। ये प्लेन तुर्कमेनिस्तान से होता हुआ भारत आया है।

 बता दें कि ये कार्गो प्लेन अपनी पहली कॉमर्शियल फ्लाइट के लिए मंगलवार को कीव से रवाना हुआ था। यह अगले रविवार ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में लैंड करेगा। प्लेन में 117 टन वजनी इलेक्ट्रिक जेनरेटर है। इसे ऑस्ट्रेलिया की एक माइनिंग कंपनी को डिलिवर करना है। 

कीव से पर्थ की जर्नी में हैवी लोड के कारण प्लेन को तुर्कमेनिस्तान, भारत और मलेशिया में रोक कर ईंधन भरना है।वर्ल्ड का अकेला ऐसा प्लेन है, जिसका विंग एरिया बोइंग 747 प्लेन के विंग एरिया से तकरीबन दोगुना है। बोइंग 747 विंग का एरिया 5825 स्क्वेयर फीट होता है। 

जबकि इसका विंग एरिया 9,740 स्क्वेयर फीट है। यह दो एयरक्राफ्ट का वजन ढो सकता है या 10 ब्रिटिश टैंक लादकर उड़ सकता है। बिना वजन के ये प्लेन बिना रिफ्यूलिंग के 18 घंटे तक नॉन स्टॉप उड़ सकता है।

Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment