....

'बालिका वधू' की 'आनंदी' प्रत्युषा ने की आत्महत्या, विवादों से रहा नाता

जमशेदपुर।   'बालिका वधू' की 'आनंदी' प्रत्यूषा बनर्जी शुक्रवार शाम अपने घर में फंदे से लटकी मिलीं। उनकी मौत के पीछे लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं। 

वर्ष 2010 में अपने जोरदार ऑडिशन की बदौलत महानगरों की लड़कियों को पीछे छोड़ बालिका वधू (आनंदी) बन वह सुर्खियों में आई थीं। हालांकि प्रत्यूषा का विवादों से भी नाता रहा है। प्रत्यूषा पहले भी खुदकुशी की कोशिश कर चुकी थी।

वो उस वक्त खबरों में आई थीं, जब पुलिस की वर्दी में कुछ लोग मुंबई स्थित उनके घर में जबरन घुस आए थे। इसके बाद प्रत्यूषा ने पुलिस में इसकी शिकायत की थी। इतना ही नहीं मुंबई के एक होटल में अपने बर्थ डे पार्टी का बिल नहीं चुकाने का आरोप भी प्रत्यूषा पर लगा था। 

प्रत्यूषा के बारे में यह भी कहा जा रहा है कि उसका ब्वॉयफ्रेंड से झगड़ा हुआ था। कुछ रिपोर्ट यह भी रही है कि उसके ब्वॉय फ्रेंड का दूसरी लड़की के साथ चक्कर था। इससे वह डिप्रेशन में थी। प्रत्यूषा पहले भी प्रेमी को लेकर खुदकुशी की कोशिश कर चुकी थी। बालिका वधू फेम प्रत्यूषा बनर्जी की जिंदगी किसी सपने के पूरा होने के पहले टूट कर बिखरने की कहानी है।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment