....

US : अमेरिकी संसद भवन के पास फायरिंग, 2 घायल ,हमलावर अरेस्ट

वॉशिंगटन.   कैपिटॉल बिल्डिंग में सोमवार को एक शख्स ने फायरिंग कर दी। इसमें एक पुलिस अफसर और एक महिला घायल घायल हो गई। पुलिस की कार्रवाई में हमलावर को भी गोली लगी है। उसे अरेस्ट कर लिया गया है। 

घटना के तुरंत बाद व्हाइट हाउस को बंद कर दिया गया। जब फायरिंग हुई तब व्हाइट हाउस के अंदर ईस्टर की पार्टी चल रही थी। इसमें ओबामा भी मौजूद थे
 फायरिंग अमेरिका के लोकल टाइम के मुताबिक सोमवार दोपहर तीन बजे हुई। 66 साल के एक शख्स ने कैपिटॉल विजिटर सेंटर के बाहर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसमें एक महिला घायल हो गई। कैपिटॉल के पुलिस चीफ मैथ्यू वेरडेरोसा ने बताया फायरिंग करने वाला शख्स अक्सर कैपिटॉल आता था। उसकी पहचान लैरी रसेल डॉसन के रूप में हुई है। वह घायल है। 

यह शख्स मेटल डिटेक्टर से गुजरना चाहता था, तभी मैग्नेटोमीटर ने बीप किया और उसे रोक लिया गया। इसी वक्त उसने फायर कर दिया। सस्पेक्ट को इससे पहले अक्टूबर में एक पुलिस अफसर पर हमला करने के आरोप में अरेस्ट किया गया था। उधर,  सीनेट ऑफिस ने ट्वीट कर कहा,फायरिंग के बाद एहतियात के तौर पर आसपास की सड़कों को बंद कर दिया गया है।

 एडमिनिस्ट्रेशन ने लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी है।जिस वक्त गोलीबारी हुई उसी वक्त यूएस प्रेसिडेंट बराक ओबामा व्हाइट हाउस में ईस्टर के मौके पर पार्टी कर रहे थे। इसमें कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं। कुछ घंटों के बाद व्हाइट हाउस को खोल दिया गया।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment