मुंबई. ‘मेक इन इंडिया वीक’ के दौरान रविवार रात गिरगांव चौपाटी में स्टेज पर बड़ी आग लग गई। हादसा उस वक्त हुआ जब ‘महाराष्ट्र रजनी’ प्रोग्राम पेश किया जा रहा था। कुछ देर बाद उसी स्टेज पर आमिर खान का शो होना था। उन्होंने कहा, 'आग तेजी से फैल रही थी। मेरे सामने ही सबकुछ जल गया।
'प्रोग्राम शाम साढे छह बजे शुरू हुआ था। इसमें करीब 20 हजार से 25 हजार लोग मौजूद थे। हेमा मालिनी ने रात आठ बजे गणेश वंदना पेश की। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने कविता पढ़ी। अमिताभ के बाद पूजा सावंत (मराठी आर्टिस्ट) के ग्रुप का डांस चल रहा था। तभी लोगों को स्टेज के नीचे आग लगने का पता चला।
आमिर ने कहा, ''मैं अपनी मेकअप वैन में इंतजार कर रहा था। एक घंटे बाद मेरा परफॉर्मेंस था। उसी दौरान मेरे स्टाफ ने बताया कि आग लगी है। मैं भी बाहर निकला। देखा तो स्टेज पूरी तरह से लपटों में था। आग बड़ी तेजी से फैल रही थी।''
मीडिया से बातचीत में कहा, ''किसी को नुकसान नहीं पहुंचा यह अच्छी बात है लेकिन हादसा दुखद है। ''
इनमें चीफ मिनिस्टर देवेंद्र फड़नवीस के अलावा गवर्नर चिरंजीवी विद्यासागर राव, उद्धव ठाकरे, महाराष्ट्र के मंत्री मौजूद थे।
0 comments:
Post a Comment