....

पेरिस हमले के मास्टर माइंड अब्देलहमेद ने की आत्महत्या, महिला आतंकी ने खुद को विस्फोटकों से उड़ाया

पेरिस हमले के संदिग्ध मास्टर माइंड अब्देलहमेद अबाउद ने पुलिस की कार्रवाई के दौरान आत्महत्या कर ली है। इस बात की जानकारी फ्रांस के राजदूत फ्रेंकोइस रिचर ने दी।  
इससे पहले पेरिस के सेंट डेनिस में पुलिस और संदिग्ध आतंकियों के बीच बुधवार को हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। वहीं, पांच पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। सात संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को पेरिस हमले के मास्टरमाइंड अब्देलहमेद अबाउद के यहां छिपे होने की सूचना मिली थी। फ्रांसीसी मीडिया के मुताबिक पुलिस ने स्थानीय समयानुसार तड़के सुबह साढ़े चार बजे सेंट डेनिस स्थित अपार्टमेंट पर छापा मारा। यहां पर पेरिस हमले के मास्टरमाइंड अबाउद के छिपे होने की सूचना मिली थी। लेकिन पुलिस के पहुंचते ही अपार्टमेंट में मौजूद संदिग्धों ने गोलीबारी शुरू कर दी।
स्थानीय लोगों के मुताबिक उन्होंने गोलीबारी के अलावा सात धमाकों की आवाज सुनी थी। सूत्रों ने बताया कि फ्लैट में मौजूद महिला ने ही पेरिस हमले से पहले अबाउद को शरण दी थी। अधिकारियों ने बताया कि एक महिला आतंकी ने छापे मारी के करीब डेढ़ घंटे बाद खुद को विस्फोटकों से उड़ा लिया, जबकि दूसरे आतंकी की मौत पुलिस की गोली से हुई। उन्होंने कहा कि फ्लैट में मौजूद तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही उससे सटे फ्लैट में रह रहे दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि इनके अलावा फ्लैट के मालिक और उसकी महिला मित्र को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

स्थानीय समयानुसार तड़के साढ़े चार बजे शुरू हुई मुठभेड़ करीब आठ घंटे तक चली। सुरक्षाकर्मियों ने 11:30  बजे मिशन के पूरा  होने का ऐलान किया। सूत्रों ने बताया कि फ्लैट से सुरक्षाकर्मियों को फिदायीन हमले में इस्तेमाल होने किए जाने वाले विस्फोटकों से लैस बेल्ट, दूसरे हमलों की योजना मिली है। 

गोलीबारी के बाद पुलिस ने वहां से गुजरने वाले रास्तों को बंद कर दिया गया। विशेष कमांडों के साथ फ्रांसीसी सेना के जवानों को भी मिश्न को अंजाम देने के लिए बुलाया गया। स्थानीय लोगों से घरों में ही रहने को कहा गया। उन्हें हिदायत दी गई कि वे खिड़कियों पर न आएं और बत्तियां बंद रखें। अभियान को लंबा खिंचता देख शहर के मेयर ने आनन-फानन में स्कूल, कॉलेजों और कार्यालयों को बंद रखने के आदेश जारी किए। वहीं, प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर रात की पाली का काम कर लौट उन कर्मचारियों को बाहर ही रोक लिया, जिनके घर घटनास्थल पर थे।

तुर्की पुलिस ने एक सदिंग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है, जो शरणार्थी के भेष में यूरोप में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। तुर्की की आधिकाकिर संवाद एजेंसी अंतोलिया न्यूज के मुताबिक आतंक निरोधी पुलिस ने संदिग्ध को इस्तांबुल हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया। यह मोरक्को के कासाब्लांसा शहर का रहने वाला है और आईएस का सक्रिय सदस्य है।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment