....

धूमधाम के साथ मनाया गया देशभर में दीपावली का त्योहार

नई दिल्ली : प्रकाश पर्व दीपावली पूरे देश में पारंपरिक श्रद्धा और पूरे हषरेल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने पूजा अर्चना की और दीये जलाए तथा आतिशबाजी की।
दीपावली पर हमेशा की तरह बच्चों और नौजवानों में खासा उत्साह देखा गया। उन्होंने आतिशबाजी की। लोग अपने मित्रों एवं संबंधियों के घर गए और एक दूसरे को दीपावली की शुभकमानाएं दी। लोगों ने मिठाइयों का आदान-प्रदान भी किया। लोगों ने एसएमएस, व्हाट्सऐप और सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट के जरिए भी दीपों के पर्व की बधाइयां दीं।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा कई अन्य प्रमुख नेताओं ने देशवासियों को दीपावली की बधाई दी। मुखर्जी ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए देशवासियों से आज अपील की कि वे रोशनी के इस त्योहार को प्रदूषण मुक्त तरीके से मनाएं। मुखर्जी ने ट्वीट किया, ‘ यह त्योहार हमारे देश के सभी वर्गों के लोगों के लिए खुशियां और समृद्धि लेकर आए।’ उन्होंने कहा, ‘ मैं सभी भारतीयों से दीपावली का त्योहार प्रदूषण मुक्त तरीके से मनाने की अपील करता हूं।’ मोदी ने भी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दीपावली सैनिकों के साथ मनाई।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जतायी कि कि यह दीपावली उनके लिए समृद्धि और खुशियां लेकर आए। राष्ट्रीय राजधानी में दीपावली पूरे पारंपरिक अंदाज में बनाई गई। यहां सुबह से ही लोग अपने घरों की सजावट, दीये तैयार करने तथा रंगोलियां बनाने में जुटे हुए थे। शाम के समय दिल्लीवासियों ने दीये जलाए और आतिशबाजी की। बच्चों में खूब उत्साह देखा गया। उन्होंने शाम होने से पहले ही पटाखे चलाने शुरू कर दिए। दिल्ली पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मियों को किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार रखा गया था। शहर में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। राष्ट्रीय राजधानी में रात दमकल कर्मियों को आग लगने से संबंधित अनेक फोन कॉल प्राप्त हुईं।
भारतीय और पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने दिवाली के अवसर पर सीमा पर मिठाइयों का आदान प्रदान किया। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के अमृतसर सेक्टर कमांडेंट बिपुल बीर गुसैन ने पाकिस्तान रेंजर विंग कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल बिलाल अहमद को जीरो लाइन पर मिठाइयों से भरी टोकरी सौंपी। इस मौके पर सुरक्षाकर्मियों ने एक दूसरे को गले लगाया और दिवाली की बधाइयां दी। लखनउ से मिली रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में दीपावली हषरेल्लास के साथ मनाई गई। राज्य के राज्यपाल राम नाईक ने बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां बांटी।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment