न्यू ऑर्लिंस। संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस शहर में निर्दोष लोगों पर फायरिंग करने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना ‘फ्रेंड पार्क’ में नाम की जगह पर हुई, जिसमें अब तक 16 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। पुलिस का कहना है कि फायरिंग उस वक्त हुई जब यहां एक प्रोग्राम के लिए सैकड़ों लोग मौजूद थे। अब तक यह नहीं पता चल पाया कि फायरिंग किसने की?
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पार्क में वीडियो फिल्मिंग इवेंट चल रहा था, जिसके बाद लोग पार्टी कर रहे थे। उसी दौरान कुछ लोगों ने सैकड़ों लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के बाद कई लोग जमीन पर गिर पड़े।
पुलिस प्रवक्ता टाइलर गैंबल ने कहा कि शहर के वॉर्ड नंबर 9 स्थित बन्नी फ्रेंड पार्क में भारी भीड़ थी। इसी दौरान फायरिंग हुई और भगदड़ की स्थिति बन गई। उन्होंने कहा कि तब हमारे ऑफिसर्स रास्ते में थे। ऐम्बुलेंस से 10 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने बताया कि अन्य को प्राइवेट गाडय़िों से हॉस्पिटल लाया गया। अभी तक साफ नहीं है कि लोगों का जख्म कितना गहरा है। फायरिंग किसने की और क्यों यह भी अभी तक साफ नहीं हो पाया है।
0 comments:
Post a Comment