पटना। बिहार में जैसे-जैसे चुनावी पारा चढ़ रहा है वैसे-वैसे बयानों का स्तर गिरने लगा है। पहले दौर का मतदान 12 अक्टूबर को होना है। आरोपों को छोड़ अब निजी जीवन पर हमले शुरू हो गए हैं। रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने हाल ही में लालू यादव के बेटों पर हमला किया था, अब उसके जवाब में तेजस्वी ने चिराग पर निजी हमले किए।
तेजस्वी ने कहा है कि चिराग पासवान बताएं कि चुनावी हलफनामे में उनके पिता रामविलास पासवान ने किस पत्नी का नाम लिख रखा है। दरअसल लोजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी 1960 में राजकुमारी देवी से तो दूसरी रीना से 1983 में हुई।
मंदलबार को चिराग ने लालू के बेटों की उम्र पर कहा था कि लालू-राबड़ी राज में ऐसा जंगल राज था कि बेटों के उम्र में भी हेराफेरी की जाती थी। जवाब में तेजस्वी ने चिराग के पिता पर सवाल उठाते हुए हमला किया। चिराग पासवान केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की दूसरी पत्नी रीना के बेटे हैं। रामविलास पासवान ने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी का नाम राजकुमारी देवी है।
पासवान की पहली पत्नी से दो बेटियां हैं जबकि दूसरी पत्नी रीना से एक बेटा और एक बेटी है। पासवान ने पंजाब की रहने वाली रीना से साल 1982 में शादी की थी। उनकी पहली शादी 1960 में हुई थी। चुनाव में लालू के बेटे ने पासवान की पत्नी का नाम पूछकर माहौल को गर्मा दिया है।
पासवान ने ये दिया था हलफनाना
लोकजनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान ने लोकसभा चुनाव के दौरान पहली बार खुलासा किया था कि उन्होंने
1981 में पहली पत्नी से तलाक लिया था। पासवान ने यह खुलासा तब किया तब जनता दल यूनाइटेड ने उनकी वैवाहिक
स्थिति को लेकर नामांकन को चुनौती दी थी। हाजीपुर के तत्कालीन सांसद और जदयू उम्मीदवार राम सुंदर दास के एजेंट
कन्हैया प्रसाद ने पासवान के मामले को उठाते हुए कहा था कि उन्होंने अपने हलफनामे में पहली पत्नी का राजकुमारी देवी के
नाम का जिक्र नहीं किया था।
हालांकि पासवान के वकील जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल के समक्ष राजकुमार से 1981 में हुए तलाक से
संबंधित दस्तावेज पेश किए थे। पासवान ने राजकुमारी देवी से 1960 में शादी की थी। जब 1997 में पासवान पहली बार सांसद बने तब भी राजकुमारी उनकी पत्नी थी।
संबंधित दस्तावेज पेश किए थे। पासवान ने राजकुमारी देवी से 1960 में शादी की थी। जब 1997 में पासवान पहली बार सांसद बने तब भी राजकुमारी उनकी पत्नी थी।
1983 में हुई रीना से शादी पहले की तरह पासवान ने इस बार भी अपनी दूसरी पत्नी रीना का नाम हलफनामे में बताया है।
रीना हरियाणा की रहने वाली है। रीना और पासवान की शादी 1982 में हुई थी। रीना और पासवान का एक बेटा भी है,जिसका नाम चिराग पासवान है। चिराग पासवान जमुई से चुनाव लड़ रहे हैं। पासवान की दो बेटियां हैं,ऊषा और आशा। दोनों बेटियां पहली पत्नी से है और दोनों की शादी हो चुकी है। नामांकन पत्र में पासवान ने तीन बेटियों और एक बेटे की जानकारी दी थी लेकिन यह नहीं बताया था कि सभी बच्चे दो बीवियों से है।
0 comments:
Post a Comment