पीएम मोदी ने किया शेख जायद मस्जिद का दीदार, लगे-'मोदी-मोदी' के नारे
अबूधाबी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यूएई के शेख जायद
मस्जिद का दीदार किया। पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए लोगों ने घंटों तक
इंतजार किया। मस्जिद में भारी संख्या में लोग पीएम मोदी का स्वागत करने के
लिए मौजूद थे। पीएम ने इस मौके पर वहां 'सेल्फी' ली।
पीएम मोदी के
पहुंचने के समय मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। पीएम मोदी ने
लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। पीएम मोदी को देखने के लिए
अन्य खाड़ी देशों से भी लोग वहां पहुंचे थे। लोगों ने 'मोदी-मोदी' का नारा
लगाकर उनका स्वागत किया। यही नहीं लोग पीएम मोदी की तस्वीर खींचने के लिए
उतावले दिखे। पीएम ने लोगों को निराश नहीं किया। पीएम लोगों के पास तक गए।
यूएई के अधिकारियों ने पीएम मोदी को मस्जिद की बारीक से बारीक जानकारी
उपलब्ध कराई। पीएम ने वहां मौजूद यूएई के नेताओं के साथ अपनी 'सेल्फी' ली।
मस्जिद से निकलते समय पीएम मोदी ने आगंतुक डायरी में शुभकामना संदेश लिखा ।
मस्जिद की कुछ खास बातें-
इस मस्जिद का निर्माण तीन हजार मजदूरों ने किया। मस्जिद पूरी तरह वातानुकूलित है।
अबु धाबी की शेख जायद मस्जिद दुनिया की 10 बड़ी मस्जिदों में शुमार है। इसे दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी मस्जिद बताया जाता है। सफेद रंग की यह शानदार मस्जिद कारीगरी का बेजोड़ नमूना है।
मस्जिद के निर्माण के लिए मोरक्को,तुर्की, भारत,मलेशिया चीन ईरान यूके न्यूजीलैंड और ग्रीस से कारीगर यहां बुलाए गए थे। मस्जिद के निर्माण में 3000 से ज्यादा लोगों और 38 कंपनियों ने काम किया। शेख जायद मस्जिद के मुख्य हॉल में बिछा कालीन भी दुनिया का सबसे बड़ा कालीन है। 6000 वर्गफीट का यह फारसी कालीन हाथ से बनाया गया है।
बताया जा रहा है कि 2 साल में इस कालीन को 1200 ईरानी महिलाओं ने रात दिन की मेहनत के बाद बनाया है। इस फारसी कालीन पर एक बार में 9000 लोग बैठ सकते हैं। सफेद रंग की इस भव्य मस्जिद के मुख्य गुंबद की ऊंचाई 75 मीटर और लंबाई 32.2 मीटर है। मस्जिद में 10 मीटर और नौ टन वजन का सबसे बड़ा झूमर भी लगा हुआ है

0 comments:
Post a Comment