भोपाल।
मध्यप्रदेश
में शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार फिलहाल टल गया
है। मंत्रिमंडल विस्तार और प्रदेश के निगम-मंडलों में नियुक्तियां अगस्त
महीने की 25 से 31 तारीख के बीच होने की खबरें आईं थीं, लेकिन अब ये दोनों
प्रक्रियाएं कुछ समय के लिए टल गई हैं।उच्च
पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडल विस्तार फिलहाल कुछ समय के लिए टल
गया है। विस्तार प्रक्रिया अब राजधानी में आयोजित होने वाले विश्व हिंदी
सम्मेलन के बाद संभावित है।मध्यप्रदेश
की 230 सदस्यीय विधानसभा में नियमों के हिसाब से मुख्यमंत्री समेत अधिकतम
35 मंत्रियों की नियुक्ति हो सकती है। शिवराज मंत्रिमंडल में इस समय
मुख्यमंत्री समेत 19 कैबिनेट मंत्री और चार राज्य मंत्री हैं।
इस
लिहाज से प्रदेश में मंत्रियों के 12 पद अभी रिक्त हैं। हालांकि राजनीतिक
समीक्षकों का मानना है कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद भी पूरे पद भरे जाने
की संभावनाएं कम हैं।
वहीं,
निगम मंडलों में शेष नियुक्तियों की प्रक्रिया भी टल गई है। इसके पहले
राज्य शासन ने 24 अगस्त को कई निगम-मंडलों में नियुक्तियां की थीं, लेकिन
अभी शेष नियुक्तियों की घोषणा नहीं हुई है।
0 comments:
Post a Comment