'रोबोट' में अक्षय कुमार का नया लुक जल्द सामने आने वाला है, रजनीकांत की इस फिल्म में अक्षय के फैन्स भी उनको पहचान नहीं पाएंगे। हां, इतना जरूर है कि उनके इस लुक को देखकर दर्शक एकबारगी चौंक जरूर जाएंगे।
जानकारी है कि अक्षय कुमार, रजनीकांत स्टारर वैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म '2.0' से तमिल सिनेमा में अपनी एक तरह की नई पारी की शुरुआत करेंगे। फिल्म में वह एक वैज्ञानिक की भूमिका में नजर आएंगे।
फिल्म से जुड़े सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है कि अक्षय फिल्म में वैज्ञानिक रिचर्ड की भूमिका निभाने वाले हैं।इस वैज्ञानिक की भूमिका के लिए अक्षय का हुलिया पूरी तरह से बदल दिया गया है। उनके इस नए लुक को देखकर दर्शक सिर्फ हैरान ही नहीं हो जाएंगे, बल्कि चौंक भी जाएंगे।
ऐसे वैज्ञानिक के रूप में अक्षय की तस्वीर बुधवार को ही रिलीज कर दी गई थी। दर्शक तो इसे बाद में देख सके, लेकिन फिल्म के निर्माता भी इसको देखकर आश्चर्यचकित रह गए। अक्षय की ये तस्वीरें दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खींची गईं।
यहां इस फिल्म के लिए एक महत्वपूर्ण सीन की शूटिंग चल रही थी। सूत्रों की मानें तो दिल्ली में फिल्म की शूटिंग अगले दो सप्ताह में पूरी हो जाएगी। इसके बाद फिल्म की शूटिंग मोरक्को में शुरू होगी।

0 comments:
Post a Comment