विकास पर्व के दौरान प्रस्तावित प्रमुख लोकार्पण एवं भूमि-पूजन
बीना रिफायनरी का विस्तार और केन-बेतवा लिंक योजना का भूमि-पूजन/शिलान्यास। 7245 करोड़ की 15 सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण। 36 हजार 348 करोड़ की 13 सिंचाई परियोजनाओं का भूमि-पूजन। 83 सीएम राइज स्कूलों का शुभारंभ। नव स्वीकृत मेडिकल कॉलेजों का भूमि-भूजन।
राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्ग एवं सड़क निर्माण के 21 हजार 900 करोड़ से अधिक की लागत के 1207 कार्यों का भूमि-पूजन। अमृत 2.0 अंतर्गत शहरी पेयजल परियोजनाओं के 3000 करोड़ की राशि के कार्य। प्रधानमंत्री आवास योजना के लगभग 4 लाख हितग्राहियों का गृह प्रवेश। 10 नवीन महाविद्यालयों का भूमि-पूजन। जल जीवन मिशन की 28 हजार 471 करोड़ की 15 हजार 450 समूह पेयजल परियोजनाओं का भूमि-पूजन।
पूरे प्रदेश में 16 जुलाई से 14 अगस्त तक विकास पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश में लगभग 2 लाख करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि-पूजन संभावित है। साथ ही जन-सेवा यात्राएँ, जन-संवाद, हितग्राही सम्मेलन होंगे।
विकास पर्व के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह प्रदेश भर का दौरा कर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और कई स्थानों पर रात्रि विश्राम भी करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह रोड शो भी करेंगे।
विभिन्न योजना के हितग्राही सम्मेलन
विकास पर्व के दौरान विभिन्न योजनाओं में प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री भू-अधिकार, दीनदयाल रसोई, मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन, जल-जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, संबल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना, मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी आदि योजनाओं और महिला सशक्तिकरण, युवा कल्याण, स्व-रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुशासन संबंधी योजनाओं के हितग्राहियों के सम्मेलन होंगे।
विकास पर्व अवधि में सभी जिलों में मंत्री, सांसद, विधायक तथा स्थानीय जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर आदि पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। सीएम हेल्पलाइन पर विकास पर्व के लिये तैयार किये गये पोर्टल पर सभी कार्यक्रमों की तिथिवार जानकारी अपलोड होगी। होने वाले सभी भूमि-पूजन/लोकार्पण का पूरा विवरण पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा।
1 हजार 328 करोड़ 75 लाख की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण।नागलवाड़ी उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण।
नागलवाड़ी माईक्रो उद्वहन सिंचाई। परियोजना की लागत 1 हजार 173 करोड़ से अधिक।पाटी सूक्ष्म उद्वहन सिंचाई परियोजना की लागत राशि रू. 155 करोड़ 72 लाख रुपए है।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में 1 लाख 33 हजार से अधिक किसान परिवारों को हितलाभ|मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना में 1 लाख 20 हजार से अधिक किसान परिवारों को हितलाभ।
मुख्यमंत्री कृषक ऋण ब्याज माफी योजना में 10 हजार 902 हजार किसानों के 20 करोड़ 49 लाख रूपए से अधिक की ब्याज माफी14 हजार 316 किसानों को फसल बीमा के 4 करोड़ 17 लाख रु. के दावों का भुगतान।86 हजार 50 किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर 510 करोड़ रु. से अधिक का ऋण ।1 लाख 27 हजार किसानों, 8 हजार 162 पशुपालकों और 1 हजार 812 मछली पालकों के बने किसान क्रेडिट कार्ड |12 लाख 45 हजार से अधिक हितग्राहियों को मिल रहा निःशुल्क खाद्यान्न।
मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम योजना में 246 जनजातीय बहुल ग्रामों तक पहुँच रहा राशन।मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में 467 परिवारों को पट्टे वितरित।मुख्यमंत्री नगरीय भू-अधिकार योजना में 744 भू-खंड पट्टे वितरित।प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 14 हजार 200 से अधिक आवास निर्मित।प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 87 हजार 500 से अधिक आवास निर्मित।विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं में 46 हजार 603 हितग्राहियों को स्व-रोजगार सहायता।
पीएम स्वनिधि योजना में तीनों चरण मिलाकर 6 हजार से अधिक प्रकरणों में लगभग 8 करोड़ रु. का ब्याज मुक्त ऋण।मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना में 5 हजार 900से अधिक प्रकरणों में 5 करोड़ 92 लाख रु का ब्याज मुक्त ऋण।दीनदयाल अन्त्योदय केन्द्र से प्रतिदिन 200 गरीबों और जरुरत मंदों को मात्र 5 रु में भरपेट भोजन।
0 comments:
Post a Comment