....

खरमास में करें ये विशेष उपाय, आर्थिक तंगी से जल्द मिलेगा छुटकारा

हिन्दू पंचांग के मुताबिक पड़ने वाले हर मास और तिथि का अपना अलग महत्व होता है। इस बीच 16 दिसंबर से खरमास लग रहे है। ऐसी मान्यता है कि खरमास में कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किए जाने चाहिए। अगर खरमास में कोई मांगलिक कार्य करते भी है तो उसमें हानि होती है, इसलिए शास्त्रों के अनुसार इन दिनों में कोई भी शुभ कार्यों में हाथ नहीं डालना चाहिए।

ऐसी मान्यता है कि खरमास में कुछ खास उपाय करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके साथ ही जिन लोगों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। उन लोगों को भी यह उपाय करने से लाभ मिलता है और आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है। आइए जानते है किन उपायों की मदद से आप सुखी रह और निश्चिन्त होकर रह सकते है।


देवी तुलसी का पूजन: ऐसा माना जाता है कि तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय हैं और यदि आप इसका पूजन करती हैं तो विष्णु जी प्रसन्न होते हैं और सभी समस्याओं को दूर करते हैं। यदि आप रोज देवी तुलसी को जल चढ़ाते है और उनका पूजन करते है, तो भगवान विष्णु आपकी समस्याओं का अंत करते है, लेकिन रविवार के दिन देवी तुलसी का पूजन और जल अर्पित नहीं करना चाहिए, अन्यथा देवी तुलसी रुष्ठ हो जाती है।

भगवान विष्णु का पूजन: वैसे तो खरमास में मांगलिक कार्यों की मनाही होती है, लेकिन ऐसा माना जाता है कि इस समय में भगवान विष्णु के पूजन से विष्णु जी प्रसन्न होते है और हमारी सारी समस्याओं का निवारण करते है। ऐसी मान्यता है कि खरमास में पूजन करने से उसका फल जल्दी मिलता है।

सूर्य देवता को कुमकुम मिलाकर जल अर्पित करें: खरमास में सूर्य देवता के पूजन का विशेष महत्व रहता है। शास्त्रों में बताया गया है कि इस महीने में सूर्य देवता को जल अर्पित करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही अगर आप कर्ज से परेशान है, तो ऐसे में आपको जल में अक्षत और कुमकुम मिलाकर सूर्य देवता को जल अर्पित करना चाहिए। इससे आपको धन लाभ मिलता है। साथ ही कर्ज जैसी समस्याओं से निदान मिलता है।


Share on Google Plus

click vishvas shukla

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment