....

आईएएस दंपत्ति संपत्ति राजसात मामले में पेश, अब दो जनवरी को पेशी

भोपाल। बर्खास्त आईएएस दंपत्ति अरविंद-टीनू जोशी को आज जेल से अदालत लाया गया। उन्हें संपत्ति राजसात मामले में अदालत में पेश किया गया। वहीं उनके ही मामले में आरोपी तीन अन्य लोगों के खिलाफ अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किए।
विशेष न्यायाधीश डीपी मिश्रा की अदालत में अरविंद-टीनू जोशी दंपत्ति को आज जेल से अदालत में पेश किया गया। अदालत में इन लोगों को संपत्ति राजसात को लेकर दर्ज एक अन्य मामले में जेल से पेशी पर आज लाया गया था। न्यायाधीश ने इस मामले में अगली पेशी दो जनवरी 2016 तय की है।
वहीं इस बर्खास्त आईएएस दंपत्ति के मामले में आरोपी आभा धनी जोशी, विभा धनी जोशी और प्रदीप जैन के खिलाफ अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। उन्हें अदालत कई बार बुला चुकी है।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment