नई दिल्ली. सोना फिर चौंका रहा है। कुछ महीने पहले जहां इसकी कीमतें 22-23 हजार तक पहुंचने की खबरें आ रही थीं, वहीं अब चर्चा 30 हजार तक जाने की हो रही है। मंगलवार को तो 710 रुपए महंगा हो गया। यह इस साल की सबसे लंबी छलांग है।मंगलवार को दिल्ली सराफा में 99.9% शुद्धता वाला सोना 28,585 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। जबकि जेवराती के दाम भी 650 रुपए बढ़े।
मंगलवार को यह 26,200 प्रति 10 ग्राम था। चांदी भी 1180 रुपए महंगी होकर 37,230 रुपए किलो पर पहुंच गई। सोने में गिरावट का दौर खत्म हो गया है। डिमांड लौट आई है। अमेरिका में नौकरियों के आंकड़े कमजोर आए हैं। अटकलें हैं कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरें नहीं बढ़ाएगा।
0 comments:
Post a Comment