....

राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में मध्यप्रदेश को ई नगर पालिका पोर्टल की साइबर सुरक्षा श्रेणी का पुरस्कार

 राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में मध्यप्रदेश को ई नगर पालिका पोर्टल की साइबर सुरक्षा श्रेणी का पुरस्कार
मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 के अंतर्गत ई नगर पालिका के साइबर सुरक्षा श्रेणी में प्रतिष्ठित रजत पुरस्कार प्राप्त कर राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। यह सम्मान भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग द्वारा जयपुर में आयोजित 29वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार समारोह में प्रदान किया गया। पुरस्‍कार केंद्रीय राज्य मंत्री, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रदान किया। विभाग की ओर से आयुक्त संकेत भोंडवे ने पुरस्कार ग्रहण किया। 




उल्लेखनीय है कि यह सम्मान विभाग द्वारा डिजिटल प्रशासन, सुरक्षित आईटी अवसंरचना, डेटा संरक्षण तथा नागरिक-केंद्रित डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में किए गए नवाचारपूर्ण प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर मिली स्वीकृति है। 

आयुक्त संकेत भोंडवे ने कहा कि विभाग ने आधुनिक तकनीकों और मजबूत साइबर सुरक्षा उपायों के माध्यम से पारदर्शी, सुरक्षित एवं विश्वसनीय डिजिटल सेवाओं को प्राथमिकता दी है। साइबर सुरक्षा, जोखिम प्रबंधन और डेटा संरक्षण के लिए अपनाए गए प्रभावी मानकों से विभाग की डिजिटल प्रणालियों की विश्वसनीयता लगातार मजबूत हुई है। 

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी विभाग नागरिकों को सुरक्षित, भरोसेमंद और अत्याधुनिक डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा और इस दिशा में टीम भावना से बेहतर प्रयास किए जाएंगे.

Share on Google Plus

click XYZ

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment