नई दिल्ली. नरेंद्र मोदी की ब्रिटेन के प्रिंस विलियम के साथ हाथ मिलाने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इसे मोदी का सबसे पावरफुल हैंडशेक कहा जा रहा है।
कहा जा रहा है कि मोदी से हाथ मिलाने के बाद विलियम के लाल हाथ सफेद हो गए थे, जैसे ब्लड सर्कुलेशन रुकने के बाद होता है। विलियम और पत्नी केट मिडलटन के सम्मान में मोदी ने हैदराबाद हाउस में लंच रखा था। इसी दौरान मोदी और विलियम की हाथ मिलाते हुए यह फोटो ली गई थी।
बेहद गर्मजोशी से हाथ मिलाने पर ऐसा हो जाता है। इसके बाद यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मोदी के फैन्स इसे पीएम का आयरन ग्रिप बता रहे हैं। लोगों ने मोदी की फोटो के साथ meme भी शेयर किए।
इस फोटो को सबसे पहले चीन के पीपुल्स डेली ने ट्वीट किया। इसमें लिखा गया ये इंडियन पीएम का सबसे पावरफुल हैंडशेक है। प्रिसं के हाथ देखकर तो यही लगता है। चीनी मीडिया ने कहा है कि मोदी दुनियाभर के नेताओं के साथ इसी उत्साह के साथ मिलते हैं।
0 comments:
Post a Comment