मुंबई : बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई हैं।
अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' के बाद उन्होंने दूसरी फिल्म 'इजंट इट रोमांटिक?' की शूटिंग शुरू कर दी है जिसमें वह एक योगा एम्बेसेडर की भूमिका में है।
दो दिन पहले इस फिल्म की शूटिंग न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में चल रही थी जिसकी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गई हैं और वायरल हो रही हैं।
इन तस्वीेरों में प्रियंका चोपड़ा को हॉलीवुड एक्टर एडम डिवाइन पीछे से पकड़े हुए हैं। ये उस सीन की शूटिंग की तस्वीरें हैं जिसमें प्रियंका चोपड़ा पार्क में बैठकर कुछ खा रही हैं और उनके गले में कुछ अटक जाता है और वह खांसती है। अचानक इसके बाद एक्टर एडम डिवाइन उन्हें पकड़ते हैं।
इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा ने पिंक कलर की कोल्ड शोल्डर ड्रेस पहनी हैं। उनके इस ग्लैमरस लुक की काफी चर्चा हो रही हैं।
प्रियंका इस फिल्म में रिबेल विल्सन, लिआम हेम्सवर्थ, एडम डिवाइन जैसे कलाकारों के साथ अभिनय करती देखी जाएंगी।
0 comments:
Post a Comment