....

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सिवनी में करेंगे 100 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण


भोपाल: मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह ने कहा है कि विकास पर्व के अंतर्गत सिवनी जिले के भ्रमण के दौरान 19 जुलाई को 100 करोड़ रुपए के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह ने कहा कि मेरे भ्रमण से जनता को अधिक से अधिक लाभ पहुंचे और गरीब, असहाय लोगों की समस्याओं को निराकरण हो। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह ने कहा कि भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में जनता की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। जनता में उत्साह हो। 

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह निवास कार्यालय स्थित समत्व भवन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सिवनी जिले के अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर रहे थे। बैठक में जनप्रतिनिधि, आयुक्त और कलेक्टर वर्चुअली जुड़े।

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह ने कहा कि जनता ही मेरी भगवान है। मैं सिवनी की जनता की पूजा करने आ रहा हूँ। उत्साहपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम आयोजित हो। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह ने कहा कि रोड शो का रूट और कार्यक्रम की तैयारियाँ जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय कर पूर्ण की जाएं।

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह सिवनी में सीएम राइज स्कूल धनोरा एवं मुर्गहाई, क्रिटिकल केयर हेल्थ यूनिट सिवनी, सिवनी मंडला (लोपा) से परासपानी मार्ग, सिवनी- मंडला से पलारी मार्ग और 6 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगहाई के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह भ्रमण के दौरान माल्हनबाड़ा से खैररांजी मार्ग, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय भवन निर्माण बरघाट, शासकीय महाविद्यालय बरघाट में 6 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कार्य, ग्राम ग्वारी (लखनादौन) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन एवं आवास गृहों का निर्माण और सिवनी नगरीय क्षेत्र की पांच प्रमुख सड़कों का डामरीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे।

Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment