....

ललित मोदी की जिंदगी पर बनेगी बड़े बजट की फिल्म, IPL के सफर से विवादों तक दिखेगा पूरा किस्सा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक और पूर्व कमिश्नर ललित मोदी की जिंदगी अब बड़े पर्दे पर दिखाई जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माता साजिद नाडियाडवाला अपने बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत ललित मोदी की जिंदगी पर आधारित बायोपिक विकसित कर रहे हैं। फिल्म फिलहाल लेखन और डेवलपमेंट के चरण में है।




फिल्म में ललित मोदी के निजी और पेशेवर जीवन के अलग-अलग दौर को शामिल किए जाने की तैयारी है। खासतौर पर भारतीय क्रिकेट में IPL की शुरुआत और उसके विस्तार में उनकी भूमिका के साथ-साथ उनके करियर से जुड़े विवादों और सार्वजनिक जीवन के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को भी कहानी का हिस्सा बनाया जा सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, लेखक-निर्माता स्नेहा राजानी भी इस प्रोजेक्ट के लेखन और विकास से जुड़ी हैं। निर्माताओं का फोकस केवल सुर्खियों और विवादों पर नहीं, बल्कि ललित मोदी के व्यक्तित्व और उनके पूरे सफर को व्यापक रूप से पर्दे पर पेश करने पर बताया जा रहा है।

फिलहाल फिल्म की कास्ट, निर्देशक और रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अभिनेता रणवीर सिंह का नाम संभावित तौर पर चर्चा में है, लेकिन उन्हें ललित मोदी की भूमिका के लिए आधिकारिक रूप से कास्ट किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है।

Share on Google Plus

click XYZ

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment