....

टीम इंडिया की जर्सी पर दिखेगा नया नाम, मुथूट फिनकॉर्प को मिली टाइटल स्पॉन्सरशिप

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के लिए नए टाइटल स्पॉन्सर का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। मुथूट फिनकॉर्प लिमिटेड को भारत में होने वाली क्रिकेट के लिए टाइटल स्पॉन्सर बनाया गया है। यह साझेदारी मार्च 2028 तक चलेगी।




इस करार के तहत भारत में आयोजित होने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय सीरीज और टूर्नामेंट के साथ-साथ BCCI के घरेलू टूर्नामेंट भी शामिल होंगे। नई साझेदारी की शुरुआत भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से तिरुवनंतपुरम में शुरू होने वाली वनडे सीरीज से होगी।

BCCI के मुताबिक, इस साझेदारी के जरिए मुथूट फिनकॉर्प को भारतीय पुरुष और महिला टीमों के साथ-साथ घरेलू क्रिकेट के जरिए देशभर के क्रिकेट प्रशंसकों तक पहुंच बनाने का अवसर मिलेगा। यह करार करीब दो घरेलू सीजन तक प्रभावी रहेगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह समझौता लगभग 35 घरेलू अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों को कवर कर सकता है, जिनमें टेस्ट, वनडे और टी20 मुकाबले शामिल हैं। हालांकि, डील की अंतिम वित्तीय राशि को लेकर BCCI की आधिकारिक घोषणा में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।

Share on Google Plus

click XYZ

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment