राज्य शासन ने जारी आदेशों में भारतीय
प्रशासनिक सेवा के 2
वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभारों में फेरबदल किया है। अपर मुख्य सचिव सामान्य
प्रशासन विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग (मानव अधिकार प्रकोष्ठ) पी. सी. मीणा को
अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक स्थानापन्न संचालक, आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान,
भोपाल पदस्थ
किया गया है।
पी.सी. मीना द्वारा संचालक, आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान
पदस्थ किया है। प्रभांशु कमल कृषि उत्पादन आयुक्त तथा अध्यक्ष, प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, मध्यप्रदेश (अतिरिक्त प्रभार) को अपने
वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक अपर मुख्य सचिव,
सामान्य प्रशासन
विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग (मानव अधिकार प्रकोष्ठ) का प्रभार अतिरिक्त रूप
से सौंपा गया है।
0 comments:
Post a Comment