नई दिल्ली : दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार को दोपहर 2:30 निगम बोध घाट पर होगा।
उनके पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस से निजामुद्दीन स्थित उनके आवास पर ले जाया गया। यहां उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा है। इस दौरान पीएम मोदी, सोनिया गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत तमाम नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
उनके बेटे संदीप दीक्षित ने कहा कि उन्हें उनकी मां की हमेशा याद आएगी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें दिल्ली के विकास के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।
पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रविवार सुबह 11 बजे तक उनके आवास पर रखा जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे उनका पार्थिव शरीर कांग्रेस दफ्तर ले जाया जाएगा। यहां कांग्रेस नेता सहित अन्य लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।
दिल्ली सरकार ने उनके निधन पर दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। साथ ही राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार करने का फैसला किया है।
सोनिया गांधी ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को उनके आवास पर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी।
पीएम मोदी ने शीला दीक्षित के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि। बता दें उन्होंने इससे पहले ट्वीट कर कहा था कि शीला दीक्षित के मौत से काफी दुखी हूं। उन्होंने दिल्ली के विकास में बड़ा योगदान दिया था।
0 comments:
Post a Comment