....

BJP ने मैहर-ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र में शुरू की चुनावी तैयारियां

भोपाल  : भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी द्वारा विधानसभा में कांग्रेस का साथ देने के बाद अब लगभग तय माना जा रहा है कि मैहर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होगा।

 भारतीय जनता पार्टी ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। पार्टी के सतना जिलाध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी शनिवार को दिनभर मैहर में रहे और विधानसभा क्षेत्र में आने वाले मंडल के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस कवायद को उपचुनाव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।  कार्यकर्ताओं का उत्साह बना रहे। उनमें नेतृत्व का अभाव महसूस न होए इसलिए सभी लोगों को सक्रिय कर रहे हैं। विधायक नारायण त्रिपाठी ने भी संकेत दिए हैं कि वे अब भाजपा में नहीं लौटेंगे।

ब्यौहारी में भी भाजपा ने सदस्यता अभियान के बहाने सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि पार्टी शरद कोल को सबक सिखाएगी। उन्होंने पार्टी का जो इस्तेमाल किया हैए वो गलत किया है। इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा।

छाबड़ा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व जो कहेगा आगे वैसा काम किया जाएगा। इधरए विधायक नारायण त्रिपाठी ने भाजपा में उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ नेताओं ने पार्टी को धरोहर बनाया हुआ है।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment