....

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने ऑडियो कांफे्रंस के  जरिए की सदस्यता अभियान की समीक्षा


भोपाल।  प्रदेश में जारी भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान सक्रि यता के  साथ जारी है। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने रविवार को ऑडियो कांफे्रंस के जरिए इसकी समीक्षा की। उन्होंने अभियान से जुड़े पदाधिकारियों को सदस्यता को लेकर देश के पहले दस राज्यों की सूची में स्थान बनाने का लक्ष्य दिया। श्री सिंह ने कहा,कि सभी वर्गों को अभियान से जोड़ा जाए। इसके लिए पसीना बहाने की जरूरत है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा,कि लाखों लोग भाजपा से जुडऩे को तैयार हैं। जरूरत उन तक पहुंचने की है। उन्होंने कहा,कि लोग चाहे दूरस्थ हों, तटस्थ हों, या निकटस्थ हों, हमें सभी के पास जाना है। जो दूरस्थ हैं, वह हमें जानेंगे और हमारे करीब आएंगे। जो तटस्थ हैं, वह सदस्य बनेंगे। और जो हमारे निकटस्थ हैं, अर्थात जो पूर्व से ही सदस्य बने हुए हैं, वह श्रेष्ठ कार्यकर्ता बनने की ओर अग्रसर होंगे। कांफें्र स में  पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, जिला सदस्यता प्रभारी, सह प्रभारी, संभाग सदस्यता प्रभारी, जिला सदस्यता प्रभारी, विस्तारक, नगर एवं ग्राम केंद्र पालक, संयोजकों ने हिस्सा लिया।
 श्री सिंह ने कहा,कि सदस्यता अभियान पार्टी का अहम् कार्य माना जाता है। दरअसल,भाजपा आंतरिक लोकतंत्र में भरोसा रखती है। यह तब ही मजबूत होगा जब समाज के विभिन्न वर्गों के लोग पार्टी के सदस्य बनें और आने वाले दिनों में श्रेष्ठ कार्यकर्ता  के रूप में उन्हें तैयार किया जाए।
जब तक भाजपा मजबूत, तब तक भारत मजबूत
उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी जब तक रहेगी तब तक भारत मजबूत रहेगा, इसमें कोई दूसरा मत हो नहीं सकता । आज हम देख रहे हैं कि जब से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार अस्तित्व में आई है तब से सारी दुनिया भारत को भाव देने लगी है । आज देश के भीतर चौतरफा विकास हो रहा है, वहीं भारत को और भारत के प्रधानमंत्री को सम्मान देने की दुनिया में होड़ लगी है। पूर्व में चलाया गया सदस्यता अभियान इसकी प्रमुख वजह है। इसके चलते देश भर में करीब 12 करोड़ लोग प्रत्यक्ष तौर पर भाजपा से जुड़े हैं।
प्रदेश को पहले स्थान पर लाने बहाना है पसीना
 पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने सदस्यता अभियान को चुनौती के रूप में लिया है और हम सबको अपने कठोर परिश्रम के जरिए इसे पूरा करना है । उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भारत का सर्वश्रेष्ठ भाजपा संगठन लंबे समय से काम करता आ रहा है। सदस्यता को लेकर मध्यप्रदेश टॉप-10 में पहले स्थान पर रह सके, इसके लिए हम सबको अधिक से अधिक पसीना बहाना है।
हर कोई भाजपा से जुडऩे को तैयार
श्री सिंह ने कहा कि समाज में भाजपा को लेकर अत्यंत अनुकूलता है। समाज का  ऐसा कोई वर्ग नहीं है जो भाजपा से जुडऩे के लिए आतुर ना हो। विशेषकर युवाओं और महिलाओं की आंखों में भाजपा को लेकर एक अलग चमक दिखाई देती है। हमें अधिक कुछ नहीं करना है, हमें किसी का मानस नहीं बनाना है। मानस पहले से तैयार है, हमें तो बस उस व्यक्ति के दरवाजे तक पहुंचना है और उसे सदस्य बनाना है।
लक्ष्य से आगे निकलने की क्षमता हमारे अंदर 
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 31 जुलाई तक हमारे विस्तारक अपना पूरा समय देकर काम कर रहे हैं। हमें भी उनके कंधे से कंधा मिलाकर काम करना है।  उन्होंने कहा कि हमें सदस्य बनाने का जो लक्ष्य मिला है और मुझे लगता है कि सर्वश्रेष्ठ संगठन होने के नाते मध्यप्रदेश के कार्यकर्ता इस लक्ष्य को बढ़ा सकते हैं। श्री सिंह ने कहा कि हमें हर हाल में भारतीय जनता पार्टी को विराट रूप प्रदान करना है। यह कार्य अथक परिश्रम के बिना संभव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के आंकड़े यह बताते हैं कि भारत की जनता और भाजपा में भेद पूरी तरह मिट चुका है । हर घर से कोई न कोई भाजपा का सदस्य बनना चाहता है । भारत के लोग अब भाजपा को आगे बढ़ाकर भारत को आगे बढ़ाना चाहते हैं।  श्री सिंह ने कहा कि ऐसी अनुकूल परिस्थितियों में हमारा परिश्रम आने वाली कई पीढिय़ों तक भारतीय जनता पार्टी को एक सशक्त, समर्थ, सर्वसमावेशी और सर्वांगीण विकास करने वाले दल के रूप में स्थापित करेगा। उन्होंने कहा,कि हमारे अंदर ऐसी क्षमताएं हैं कि हम न्यूनतम सदस्य बनाने के लक्ष्य से कहीं अधिक आगे निकल सकते हैं। श्री सिंह ने कहा कि मेरी इच्छा है कि हम अपने लक्ष्य को 31 जुलाई तक ही हासिल कर लें।
 जिन वर्गों में पहुंच कम, उन्हें पार्टी से जोडऩा है: सुहास भगत
इधर,सदस्यता अभियान को लेकर ही पार्टी के अजजा मोर्चा की एक बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय में हुई। इसे पार्टी के संगठन महामंत्री सुहास भगत ने संबोधित किया। उन्होंने कहा,कि समाज के जिन वर्गों में हमारी पहुंच कम है, हमें उन तक पहुंचना है और उन्हें पार्टी से जोडऩा है। बैठक में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  गजेन्द्र पटेल ने 11 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत मोर्चा के लिए तय कार्यक्रम की जानकारी दी। 
Share on Google Plus

click vishvas shukla

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment