....

PM मोदी बोले- नामदार परिवार ने INS विराट को बना लिया था टैक्सी

नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम चुनावों में घसीटे जाने के बाद कांग्रेस भड़की हुआ है, लेकिन नरेंद्र मोदी रुकने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने बुधवार को दिल्ली की रैली में एक बार फिर राजीव गांधी पर हमला किया। 
बकौल मोदी, कांग्रेस नेता अपने जिन पूर्वजों के नाम पर वोट मांग रहे हैं, उनके कारनामों का हिसाब भी उन्हें देना होगा। दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई इस रैली में मोदी ने राजीव गांधी पर सेना के विमानवाहक युद्धपोत आईएनएस विराट का निजी टैक्सी की तरह उपयोग करने का आरोप लगाया।
 तब राजीव ने इटली के अपने दोस्तों को बुलाया था और युद्धपोत के जरिए एक सुनसान द्वीप पर ले गए थे। इतना ही नहीं, इस लोगों की सेवा में सेना के जवानों को लगाया गया था। यह सेना का अपमान है। इस तरह राजीव गांधी के पीएम रहते सेना को निजी जागीर की तरह इस्तेमाल किया गया था।
पीएम मोदी ने खुलासा किया कि पूरे देश में उनके खिलाफ वही लोग खड़े हैं, जो आम और गरीब जनता को आगे बढ़ने का मौका देने के बजाय वंशवाद को बचाने की कोशिश में जुटे हैं। 
उन्होंने कहा कि दिल्ली में दीक्षित वंश से लेकर राजस्थान में गहलोत परिवार और पायलट परिवार तथा मप्र में सिंधिया परिवार, कमलनाथ परिवार व दिग्विजय सिंह का परिवार वंशवाद का नारा बुलंद कर रहा है।
 उन्होंने कई अन्य राज्यों में फल-फूल रहे वंशवाद का जिक्र कर आरोप लगाया कि ये सारे लोग सामाजिक न्याय और छद्म धर्मनिरपेक्षता की आड़ में भ्रष्टाचार और परिवारवाद में लिप्त हैं।
बुधवार को मोदी ही नहीं, प्रियंका गांंधी भी दिल्ली में थी और उन्होंने उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के समर्थन में ब्रह्म पुरी से यमुना विहार तक रोड शो किया। रोड शो के आखिरी में प्रियंका ने मोदी को चुनौती दी। उन्होंने कहा, यह दिल्ली की लड़की आपको चुनौती देती है कि लोकसभा चुनाव के अगले दो चरणों में आप नोटंबदी, जीएसटी, महिला सुरक्षा और अपने पूर्व में किये गए वादों पर चुनाव लड़ कर दिखाएं।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment