....

फोर्ब्स रैंकिंग : सरकार पर भरोसे के मामले में भारत विश्व में नंबर-1, US और रूस पीछे

नई दिल्ली : भारतीयों का अपनी सरकार पर भरोसा कितना है यह फोर्ब्स मैगजीन के ताजा अंक से पता लगता है। 
मैगजीन में छपे OECD के सर्वे के अनुसार दुनिया में सबसे ज्यादा 75 प्रतिशत भारतीय अपनी सरकार और उसकी नीतियों पर भरोसा करते हैं।
गवर्नमेंट एट ग्लांस 2017 नाम की सर्वे रिपोर्ट में बताया गया है पिछले कुछ सालों में अलग-अलग देशों की सरकारों में जनता का भरोसा बदलता रहा है। 
इस लिस्ट में जहां ग्रीस सबसे कम 13 प्रतिशत के साथ नीचे है वहीं भारत 75 प्रतिशत के साथ ऊपर है। भारत के बाद कनाडा, तुर्की और रूस का नाम है।
सर्वे के अनुसार ग्रीस में यूरोप के माइग्रेशन क्राइसिस, एक से ज्यादा चुनाव और बैंकों के बंद होने के चलते केवल 13 प्रतिशत लोग सरकार पर भरोसा करते हैं वहीं घोटालों और राष्ट्रपति चुनाव में रूसी हैकिंग की खबरों के चलते महज 30 प्रतिशत लोगों को अमेरिकी सरकार पर भरोसा हुआ।
ब्रेक्जिट से गुजर रहे यूके की 41 प्रतिशत जनता को अपनी सरकार पर भरोसा था वहीं रूस और तुर्की के 58 प्रतिशत लोगों ने अपनी सरकार पर भरोसा जताया।
 इन सब में 73 प्रतिशत भरातीयों के भरोसे के साथ भारत सबसे ऊपर है। बता दें की यह सभी आंकड़े 2016 के हैं।
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment