....

सार्वजनिक शौचालय में 'खड़े होकर पेशाब करेंगी महिलाएं'

हम सभी जानते है की सार्वजनिक जगहों पर पेशाब की समस्या पुरुषों से ज्यादा महिलाओं को होती है। घर से बहार जाने पर कभी-कभी महिलाये बहुत समय तक पेशाब भी नहीं करती हैं। 

कई घंटों तक पेशाब रोके रखने के चलते दुनिया की करोड़ों महिलाएं यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (यूटीआई) से ग्रसित होती हैं। यह एक गंभीर समस्या है और आम तौर पर किसी भी महिला के साथ हो सकती है।

यह जानकारी उन महिलाओं के लिए सहायक होगी जिन्हें सार्वजनिक जगहों पर पेशाब की समस्या होती है। कई बार सार्वजनिक शौचालय मिल भी जाते हैं तो महिलाएं उसका इस्तेमाल नहीं कर पाती हैं। 

महिलाओं की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए ऑस्ट्रिया में ग्रीन पार्टी नाम की स्थनीय संस्था ने महिलाओं को खड़े होकर पेशाब करने की ट्रेनिंग देगी।दरअसल, ऐसे कई सार्वजनिक शौचालय होते हैं जो बेहद गंदे होते हैं।

 महिलाओं के बैठकर पेशाब करने की वजह से उन्हें कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन इस ट्रेनिंग के बाद महिलाएं सेहत संबंधी बीमारियों से बच सकती हैं। बताया जा रहा है कि एक किट की मदद से अब पुरुषों की तरह खड़े होकर महिलाएं भी पेशाब कर पाएंगी।

 यह किट एक नली जैसी है। इसके इस्तेमाल के बाद महिलाएं इसे फेंक सकती हैं। इस  किट का इस्तेमाल करने के बाद महिलाओं को गंदी शौचालय की सीट पर बैठने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

इस किट को अगर कम कीमत में और आसानी से उपलब्ध कराया जाएं तो महिलाओं की एक बड़ी समस्या दूर हो सकती है। इस किट को एक कंपनी ने भारत में भी लाने की बात कही है। 
Share on Google Plus

click News India Host

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment